Nature Nature

राशन डीलर ने लगाए प्रवर्तन निरीक्षक पर अनियमितताओं के आरोप, न्याय की मांग

Nature

समाचार गढ़, 10 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के उचित मूल्य दुकानदार विकास प्रजापत ने प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी पर अनियमितताओं और द्वेषपूर्ण कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य शासन सचिव, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, जिला रसद अधिकारी और उपखंड अधिकारी को शिकायत भेजकर न्याय की मांग की है। विकास प्रजापत का कहना है कि प्रवर्तन निरीक्षक ने जानबूझकर उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करते हुए उनके चार्ज ट्रांसफर में देरी की, जिससे उपभोक्ताओं को राशन लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही, कमीशन राशि में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है, जिसमें उनके हिस्से का कमीशन अन्य दुकानदार के खाते में ट्रांसफर किया गया।

विकास प्रजापत ने क्षेत्र में अन्य अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ उचित मूल्य दुकानदारों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, लेकिन इन दुकानों पर गेहूं स्टॉक में कमी और वितरण की गड़बड़ियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मई 2024 से एक दुकानदार के पास चार्ज होने के बावजूद वितरण में गंभीर खामियां हैं, और 50 क्विंटल गेहूं का स्टॉक गायब है। विकास प्रजापत ने मांग की है कि प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी की कार्यशैली की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें उनकी दुकान का चार्ज सौंपा जाए, ताकि उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का समाधान हो सके।

  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    समाचार गढ़ 29 मई 2026। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जब…

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    समाचार गढ, जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथ सिंह चारण  की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    8वें वेतन आयोग के बीच बड़ा संकेत: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है अपनी पसंद की पेंशन चुनने का विकल्प

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

    ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights