Nature Nature

अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर भाजयुमो ने बांटे स्वेटर, गायों को खिलाया चारा, सेवा बस्तियों के 78 बालकों को ट्रैकसूट वितरण

Nature

अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन पर भाजयुमो ने बांटे स्वेटर, गायों को खिलाया चारा

समाचार गढ़, 20 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सेवा का उदाहरण पेश किया। संत रविदास सरस्वती सेवा केंद्र पर स्वेटर वितरण और गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजयुमो नेता महेंद्र राजपूत ने बताया कि इस अवसर पर जरूरतमंदों को स्वेटर वितरित किए गए और गायों को चारा डालकर पर्यावरण और पशु कल्याण के प्रति संवेदनशीलता दिखाई गई। कार्यक्रम में हरिओम मोदी, आदित्य सिंह, योगेश सारस्वत, ओम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन सेवा और संस्कार के संदेश को बल देने के उद्देश्य से किया गया।

सेवा बस्तियों के 78 बालकों को ट्रैकसूट वितरण

समाचार गढ़, 20 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। आदर्श विद्या मंदिर श्रीडूंगरगढ़ में 19 दिसंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेवा बस्तियों में संचालित चार संस्कार केंद्रों के 78 बालकों को सर्दी से बचाव हेतु ट्रैकसूट प्रदान किए गए। यह पुण्यकार्य विद्यालय के भामाशाह बाहेती परिवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक आशाराम पारीक, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ओमप्रकाश मिल, संकुल प्रमुख शक्ति सिंह, बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य कंचन व्यास, संस्कार केंद्र संकुल प्रमुख सुरेश, प्राथमिक विभाग के प्रधानाचार्य देवेंद्र जीनगर, विद्यालय स्टाफ, संस्कार केंद्र के चालक और पालकगण उपस्थित रहे। ट्रैकसूट वितरण के बाद बच्चों को मिठाई भी बांटी गई, जिससे कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी ने बाहेती परिवार की इस सेवा भावना की सराहना की।

सेवा बस्तियों के 78 बालकों को ट्रैकसूट वितरण

Related Posts

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights