Nature Nature

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मोमासर कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, 23 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मोमासर कॉलेज इकाई में कार्यकारिणी की घोषणा आज की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी को दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला भाग संयोजक प्रवीण गोसाई ने संगठन की रीति-नीति पर प्रकाश डाला और 5-7 जनवरी को पाली में होने वाले 60वें प्रांत अधिवेशन में सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आग्रह किया।

श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई के नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने ABVP की कार्यशैली और उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि संगठन की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्र का पुनर्निर्माण है। उन्होंने “ज्ञान, शील, एकता” को परिषद की विशेषता बताया।

कार्यक्रम में नगर सहमंत्री रामकरण और किशन शर्मा ने संगठन के इतिहास और वर्तमान प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। रणजीत बावरी ने “संगठन ही सर्वोपरि” की भावना को व्यक्त किया।

कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा

मोमासर कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी में कृष्णा प्रजापत को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र यादव, पलक भाटी, सीता बोरा और आईना मेघवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इकाई सचिव का दायित्व दानाराम मेघवाल को सौंपा गया, जबकि विजयलक्ष्मी नाई, बाबूलाल कुलहरी और जगदीश प्रजापत सह सचिव बनाए गए। नेतराम गोदारा को महाविद्यालय सोशल मीडिया संयोजक और पंकज शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया। माया शर्मा को महाविद्यालय प्रमुख, धन्नी को कला संकाय प्रमुख, सुशीला मेघवाल को विज्ञान संकाय प्रमुख और नैना राजपूत को वाणिज्य संकाय प्रमुख बनाया गया।

श्रवण प्रजापत को स्वाध्याय मंडल प्रमुख, हरिओम प्रजापत को इकाई SFD संयोजक, और सरोज जितेंद्र कमलिया को SFS संयोजक का दायित्व दिया गया। जय श्री सुथार को इकाई कला मंच संयोजक और श्रृंखला शर्मा को खेल संयोजक बनाया गया। नितेश शर्मा को महाविद्यालय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। अन्य सदस्य के रूप में सुनील प्रजापत, पूजा मेघवाल और सुमन शर्मा को भी कार्यकारिणी में नियुक्त किया गया।

  • Related Posts

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। शुक्रवार रात कीलम क्षेत्र स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

    भिवंडी में दर्दनाक हादसा: 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत; कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights