Nature Nature

सोमवती अमावस्या पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सत्संग का आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 30 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। आज सोमवती अमावस्या के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा रामदेव जी मंदिर (गोपाल गौशाला के पास) प्रांगण में सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, सत्संग प्रमुख तिलोक प्रजापत, लीलाधर पुजारी और नारायण पंडिया ने दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर फतेहसिंह जांगिड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी हिंदुओं को अपने सनातन धर्म के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने घर और मंदिरों में प्रतिदिन गीता, रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ करने तथा मोहल्लेवासियों और पड़ोसियों को मंदिरों में जाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

सत्संग प्रमुख तिलोक चंद प्रजापत ने बताया कि हर अमावस्या पर श्रीडूंगरगढ़ के विभिन्न मंदिरों में सत्संग आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में हीरालाल शिखवाल और भूमिका पंडिया ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में VHP के प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक वेद, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति से मदन सोनी, प्रकाश प्रजापत और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश

    NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights