Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण और दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

Nature

विवेक शर्मा बने ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, श्रीकृष्ण और माया को भी मिला सम्मान
समाचार गढ़, 1 फरवरी 2025, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं कक्षा 12 के लिए दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका अविनाश शर्मा, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ ने निभाई और विशिष्ट अतिथियों के रूप में कमल चांवरिया एवं योगाचार्य दामोदर आर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र विवेक शर्मा को ‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया, वहीं ‘बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन (ब्वॉय)’ का खिताब श्रीकृष्ण सिद्ध को और ‘बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन (गर्ल)’ का सम्मान माया को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सेसोमूं स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय न केवल उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता है बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।
संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में प्रगतिपथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
संस्था के प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनिवाल ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में अपने मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
‘बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सम्मान पाने वाले विवेक शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और मित्रों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेसोमूं स्कूल ने मुझे न केवल शिक्षा, बल्कि जीवन मूल्यों की सीख भी दी है, जो मेरे भविष्य निर्माण में सहायक होगी। इस दौरान मैनेजिंग कमेटी के सदस्य सुभाष शास्त्री, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर फरियाद अली, सीईओ घनश्याम गौड़, नंदलाल शर्मा, रविकांत शर्मा, रमेश सिद्ध आदि अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। दिवाली के माहौल के बीच बीकानेर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास पुरानी रंजिश…

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने अपनी वीटो ताकत का इस्तेमाल कर अमेरिका के एक अहम प्रस्ताव को रोक दिया। मामला उत्तरी अफ्रीका के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights