Nature Nature

UP CM योगी आदित्यनाथ 1500 फीट की ऊंचाई से बाल- बाल बचे

Nature

समाचार गढ़। उत्तरप्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा सीएम योगी आदित्यनाथ बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए। दरअसल वाराणसी में रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से 1550 फीट की ऊंचाई पर आसमान में पक्षी टकरा गया । गनीमत रही कि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बर्ड हिट बाद हेलीकॉप्टर को एहतियातन पुलिस लाइन ग्राउंड में वापस लैंड कराया गया। इसके चलते सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन ग्राउंड से वापस सर्किट हाउस आए। अब वह सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। बताया गया है कि पुलिस लाइन ग्राउंड से उड़ान भरने के बाद पिसौर पुल के समीप 1550 फीट की ऊंचाई पर आसमान में एक पक्षी हेलिकॉप्टर से टकरा गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ जुलाई में वाराणसी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की जाने वाले परियोजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में जारी निर्माण कार्य का जायजा लेने और दर्शन-पूजन करने गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन ग्राउंड से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लैंड किया तो पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया था, इसलिए एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को वापस पुलिस लाइन ग्राउंड में लैंड कराया गया। मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से लखनऊ जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री के सर्किट हाउस से एयरपोर्ट तक सड़क मार्ग से जाने के मद्देनजर आनन-फानन फोर्स की ड्यूटी लगाकर रूट क्लियर कराया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights