Nature Nature

लगन और परिश्रम से लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव है- सारस्वत

Nature

समाचार गढ़, 27 फरवरी, श्रीडूंगरगढ़। राउमावि सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य नौरत मल सारस्वत,एस डी एम सी सचिव मुकेश कुमार शर्मा और पुष्पा जांगिड़ पीटीआई ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगा कर, मुँह मीठा करवाकर और पारितोषिक देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।संस्था प्रधान नौरत मल सारस्वत ने तनावमुक्त होकर लगन, परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करने और तन्मयता से परीक्षा तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मुकेश कुमार शर्मा व अ ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सुमम कुमारी अ ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता के विषय में बताया। अमरचंद जाखड़ ने विद्यार्थी जीवन में सत्संगति का महत्व बताया। नुजल काजी ने कार्यक्रम का सफल सञ्चालन किया।कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर राशि 10000/- दस हजार रुपए की लागत से विद्यालय को एक पोडियम और एक ज्योग्राफी प्रैक्टिकल टेबल भेँट की। इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा की गई।उक्त कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ सुरेश हर्षवाल, लल्लू राम मीना और अनुराधा सहित समस्त शाला स्टॉफ का अमूल्य सहयोग रहा।

  • Related Posts

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। मार्च की दस्तक के साथ ही प्रदेश में सर्दी की विदाई लगभग तय हो गई है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights