Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार की मांग, विधायक ताराचंद सारस्वत ने सीएम व विधि मंत्री को लिखा पत्र

Nature

समाचार गढ़, 21 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में न्यायिक ढांचे को सशक्त बनाने और लंबित मामलों की तेजी से सुनवाई सुनिश्चित करने की दिशा में अब प्रयास और तेज़ हो गए हैं। क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम वर्ग का नया न्यायालय खोलने तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के लिए न्यायालय भवन और पीठासीन अधिकारी के आवास के निर्माण की माँग की है।

विधायक ने पत्र में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में वर्तमान में 789 सिविल एवं 2914 फौजदारी प्रकरण लम्बित हैं, जिससे न्याय मिलने में अत्यधिक विलंब हो रहा है। उन्होंने इसे आमजन के न्याय अधिकार में बड़ी बाधा बताया और कहा कि न्यायिक संरचना का विस्तार अब समय की माँग बन चुका है।

उन्होंने इस मांग को जनहित से जुड़ा बताते हुए न्यायालय भवन और पीठासीन अधिकारी के आवास की शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया है। सारस्वत ने विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल को भी इस संबंध में पत्र भेजा है, जिससे विभागीय स्तर पर शीघ्र कार्रवाई हो सके।

इससे पहले अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत व शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में विधायक से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में नया मुंसिफ कोर्ट खोलने की पुरजोर मांग की थी, जिस पर विधायक ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया था।

विधायक की इस पहल पर अधिवक्ता संघ के वकीलों ने आभार जताया और कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर अब ठोस पहल शुरू हुई है। बार संघ के पदाधिकारी लगातार इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही श्रीडूंगरगढ़ को न्यायिक सुविधाओं का विस्तार मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में…

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को1: राजलदेसर नगरपालिका के ईओ कुन्दन देथा हटाए गए2: टीडियासर पंचायत में अव्यवस्थाओं पर 3 अधिकारी निलंबित 1: राजलदेसर नगरपालिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights