Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

Nature

समाचार गढ़ 23 मार्च 2025 श्रीडूंगरगढ़। शेरमल सोना देवी चेरीटेबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा रविवार, 23 मार्च 2025 को सेसोमूं स्कूल में निःशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया गया, जिसमें लगभग 188 लोंगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ डॉ. गौरव गोम्बर एवं डॉ. मीनाक्षी गोम्बर ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने उपस्थित लोगों को इस शिविर के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी एवं ट्रस्टी पद्मा मूंधड़ा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. गौरव गोम्बर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मीनाक्षी गोम्बर (स्त्री रोग विशेषज्ञा), मारवाड हॉस्पिटल, बीकानेर के डॉ. प्रमोद नारंग (लेप्रोस्कोपिक एवं सर्जरी विशेषज्ञ), तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर से डॉ. अमित सेठिया (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ. गौरव सिंघल (दंत रोग विशेषज्ञ), और जी. एन. एम. परमेश्वर भादू शामिल थे।

शिविर के समापन पर स्कूल के प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने सभी चिकित्सकों, शिविर में आए लोगों और ट्रस्ट के सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सेसोमूं प्रबंध समिति के सदस्य महावीर माली, सुभाषचन्द्र शास्त्री, मंजू शास्त्री, रूपचन्द सोनी, रामनिवास बेनिवाल, घनश्याम गौड़, समस्त शिक्षकगण एवं प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे। इस शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights