Nature Nature

2 अप्रैल को कुश्ती दंगल व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन, शहीदेआजम भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि

Nature

समाचार गढ़,श्रीडूंगरगढ़ 23 मार्च 2025 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आगामी 2 अप्रेल को स्वर्गीय विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया । सर्वप्रथम आज शहीद दिवस के अवसर पर अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव को दो मिनट का मौन रखकर श्रंद्धाजलि दी गई । कुश्ती एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन करते हुए एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि, समाजसेवी तुलसीराम चोरडिय़ा, रामेश्वरलाल गोदारा, मोडाराम तरड़, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कुम्भाराम चोटिया, नेताराम गोदारा, श्रवण कुमार भाम्भू, प्रभुराम बाना, ठाकरमल प्रजापत, कानाराम तरड़, हरिराम सारण, भंवरलाल खिलेरी, परमेश्वरलाल शर्मा, मुन्नीराम बाना, सहिराम सायच, भंवरलाल सारण, भंवरलाल जाखड़, सत्यनारायण जाट, रामलाल जाखड़, हनुमान महिया, जैसाराम कुलड़िया, रामनिवास बाना, धर्मवीर डांगी, मोहनलाल सारण, राजपाल गोदारा, लालूराम कूकना, हरलाल भाम्भू ने इस विशाल प्रतियोगिता में अधिकाधिक खिलाड़ियों एवं आमजन की भागीदारी की अपील की । सुशील सेरडिया ने बताया कि दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा की 26वीं पुण्यतिथी पर 2अप्रेल को उनकी स्मृति में सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रहे इस कुश्ती दंगल में आस पास के जिलों सहित राजस्थान के पहलवान कुश्ती लड़ने आएगें ।

रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे । इस प्रतियोगिता में मुख्य पुरस्कार 72 किलो से ऊपर भार वर्ग के लिए दंगल केशरी विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से 72 किलो तक दंगल किशोर विजेता एवं उप विजेता, 52 किलो से कम भार के लिए दंगल कुमार के लिए विजेता एवं उप विजेता के रखे गए है । इसके अलावा 35 से 40 किलो, 40 से 44 किलो, 44 से 48 किलो, 48 से 52 किलो, 52 से 57 किलो, 57 से 62 किलो, 62 से 68 किलो, 68 से 72 किलो, 72 से 76 किलो एवं 76 किलो से ऊपर भार वर्ग में महिला एवं पुरूष पहलवानों की कुश्ती होगी । रस्सा कस्सी में 20 से 70 एवं 70 से अधिक आयुवर्ग का खेल होगा ।

कुश्ती एवं रस्सा कस्सी में भाग लेने के लिए दो अप्रेल को सुबह 8 बजे तक महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में पहुंच कर अपनी प्रविष्ठी करवा सकते है । इन सभी भार वर्गों एवं केशरी, किशोर व कुमार के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्राफी के साथ साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएगें एवं रस्सा कस्सी खेल में विजेता, उपविजेता टीमों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा । आयोजन की तैयारी को लेकर आज कुश्ती एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया । कार्यक्रम में अलग अलग टीमों का गठन कर जिम्मेदारी दी गई । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया । प्रवक्ता

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights