Nature Nature

ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति का धरना 162वें दिन भी जारी, एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़ 24 मार्च 2025 श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर संघर्ष समिति द्वारा जारी धरना सोमवार को 162वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि श्रीडूंगरगढ़ में स्वीकृत उप जिला अस्पताल महज तीन कमरों में संचालित हो रहा है, वहीं ट्रॉमा सेंटर 12×18 फीट के एक छोटे से कमरे में चलाया जा रहा है। वर्तमान में अस्पताल में मात्र 8 डॉक्टर और 35 नर्सें कार्यरत हैं, जिससे मरीजों को सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि भामाशाह द्वारा 21 फरवरी 2025 को अस्पताल भवन निर्माण का नक्शा बनवाकर बीकानेर स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया था, जिसे वहां से जयपुर समीक्षा के लिए भेज दिया गया। जयपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित समिति ने धरनास्थल पर आकर 8 मार्च 2025 तक निर्माण कार्य शुरू करवाने का वादा किया था, लेकिन अब तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। न तो एमओयू की प्रक्रिया आगे बढ़ी और न ही भामाशाह को बुलाया गया।

समिति ने मांग की है कि अस्पताल भवन का शीघ्र निर्माण करवाया जाए, महिलाओं के लिए महिला चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए, एवं रिक्त पदों को भरकर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जाएं। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कार्यवाही नहीं की, तो जनता को मजबूर होकर जनआंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।

समिति ने यह भी बताया कि 26 मार्च को प्रधानमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर उन्हें भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में कामरेड गिरधरलाल महिया, हरिप्रसाद सिखवाल, भंवरलाल प्रजापत, धर्माराम कूकणा, सोहनलाल महिया, रवि बारूपाल, कमलकुमार बापेऊ, डूंगरराम महिया, रामकरण, देवीलाल, सुरेश और आदूराम बाना आदि शामिल रहे।

Related Posts

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights