Nature Nature

देश के युवा भारतीय सेना से जुड़कर करें राष्ट्र सेवा – नायब सूबेदार रविंद्र सिंह, सेना मेडल

Nature

देश के युवा भारतीय सेना से जुड़कर करें राष्ट्र सेवा – नायब सूबेदार रविंद्र सिंह, सेना मेडल

समाचार गढ़, 24 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सातलेरा में भारतीय सेना की बीकानेर कैंट आर्मी डिवीजन टीम राजपूत बटालियन द्वारा विद्यालय में भारतीय सेना की अग्निपथ भर्ती स्कीम के बारे में जानकारी देने हेतु मोटिवेशनल प्रोग्राम रखा गया जिसमें भारतीय सेना के बीकानेर कैंट टीम राजपूत से नायब सूबेदार रविंद्र सिंह सेना मेडल,हवलदार रूपेश सिंह और हवलदार हंसराज इंडियन आर्मी सहित सिपाहियों की पूरी टीम उपस्थिति रही। नायब सूबेदार रविन्द्र सिंह सेना मेडल ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना में भर्ती की अग्निपथ स्कीम भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना में अग्नि वीर भर्ती की जाती है ।भारतीय सेना को यंग बनाने के लिए अग्निपथ स्कीम लाई गई है इसके साथ ही देश सेवा का जुनून रखने वाले आधिकारिक युवाओं को रोजगार देने के लिए यह स्कीम लागू की गई जिसमें 4 वर्ष के लिए एक आकर्षक पैकेज के साथ और बेहतरीन सुविधाओं के साथ सिपाहियों की भर्ती की जाती है और 4 वर्ष बाद रिटायर होने वाले 75% अग्निवीरों को पूर्व सैनिक का प्रमाण पत्र देकर अन्य डिफेंस पैरामिलिट्री फोर्सेस राज्यों द्वारा पुलिस भर्ती आदि में 12% आरक्षण पूर्व सैनिकों के लिए रखा गया है जिसका लाभ अग्नि वीरों को भी मिलेगा इसलिए देश के युवा राष्ट्र सेवा के लिए भारतीय सेना से जुड़कर देश की सेवा का सपना पूरा करें। हवलदार रूपेश सिंह ने अग्निवीर को दिए जाने वाले वित्तीय और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। संस्था प्रधान नौरत मल शर्मा ने सभी आगंतुक सैन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। नुजल काजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में अमरचंद, किशनगोपाल और नीलम कंवर का सहयोग रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    समाचार-गढ़ 2 सितंबर, 2026। बीकानेर नगर निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. बीकानेर नगर निगम के वार्ड नंबर 69 में चुनाव से पहले ही भाजपा का कमल…

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    समाचार-गढ़ 1 सितंबर, 2026। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार सितंबर के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    बीकानेर निकाय चुनाव : वार्ड 69 में चुनाव से पहले ही खिला कमल, भाजपा की लीला गहलोत निर्विरोध निर्वाचित

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    शेयर बाजार में फिर दबाव, सितंबर की शुरुआत लाल निशान में; सेंसेक्स 140 अंक टूटा, निफ्टी 24,030 के नीचे

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC का बड़ा फैसला, 13 FIR समेत देशभर के मामलों पर लगी रोक

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    SCO में PM मोदी का कड़ा संदेश: ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, Security से Opportunity तक बताया भारत का विजन

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कानून बदले, सजा बढ़ी… फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर? 14 साल बाद फिर वही सवाल—निर्भया कांड से हमने क्या सीखा?

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन

    कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 मौतें, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड; धमाके से 2 किमी दूर तक दहली जमीन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights