Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के वार्डों का पुनर्गठन, शुरू हुआ चर्चाओं का दौर, पूर्व विधायक ने दर्ज की आपत्ति

Nature

समाचार गढ़ 28 मार्च 2025 श्रीडूंगरगढ़। आगामी नवम्बर माह में प्रस्तावित नगर पालिका के चुनावों को लेकर शुक्रवार को बीकानेर से नए वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया। शहर में पिछले चुनावों की तर्ज पर वार्डों की संख्याओं में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यहां पूर्व की भांति 40 वार्ड ही रहेंगे। लेकिन इन वार्डों की सीमाएं, वार्डो में वोटरों की संख्या में फेर बदल किया गया है। नए वार्डों के पुनर्गठन को लेकर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जिला कलेक्टर के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाई है। गोदारा ने बताया कि सरकार द्वारा निर्देश जारी कर रखे है कि वाडों का गठन करते समय एक वार्ड में 1400 के लगभग वोटर होने चाहिए, साथ ही वार्डो का पुनर्गठन आमजन की सुविधानुसार होने चाहिए। लेकिन श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा वार्डो का पुनर्गगठन करते समय सरकार के निर्देशों की अवहेलना करते हुए, क्षेत्रीय विधायक के राजनैतिक दबाव के चलते वार्डो का पुनर्गठन किया गया है। जो किसी भी प्रकार से न्यायोचित / सरकार के मापदण्डों अनुसार नहीं है। गोदारा ने अवगत करवाया है कि प्रस्तावित वार्डों में ना तो वोटरों की संख्या का ध्यान रखा गया है और ना ही भौगोलिक दृष्टि को ध्यान में रखा गया है। नये ज्यादातर प्रस्तावित वार्डो में 2000 से 3500 वोटरों का रखा गया है। भौगोलिग स्थिति भी ऐसी बनायी गयी है, कि एक वार्ड को कई वार्डों को क्रोस करते हुए बनाये गये है। ज्ञात रहें कि वार्डों की प्रकाशित सूचियों के बाद एक माह तक इस प्रस्ताव पर जनसाधारण द्वारा आपत्तियां दी जा सकेगी। आपत्तिकर्ता को 17 अप्रैल 2025 तक उपखंड अधिकारी व तहसीलदार कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। आपत्तियां लेने के बाद एक निस्तारण कमेटी का गठन किया जाएगा जो आपत्तियों का निस्तारण करेगी।

यह है अब नए वार्डो की जनसंख्या…
श्रीडूंगरगढ़ में जनसंख्या 53,294 है। इसमें वार्ड 1 में 1416 जनसंख्या है वहीं वार्ड 2 में 1164, वार्ड 3 में 1250, वार्ड 4 में 1190, वार्ड 5 में 1431, वार्ड 6 में 1428, वार्ड 7 में 1142, वार्ड 8 में 1467, वार्ड 9 में 1257, वार्ड 10 में 1458, वार्ड 11 में 1254, वार्ड 12 में 1479, वार्ड 13 में 1215, वार्ड 14 में 1185, वार्ड 15 में 1322, वार्ड 16 में 1168, वार्ड 17 में 1270, वार्ड 18 में 1484, वार्ड 19 में 1470, वार्ड 20 में 1467, वार्ड 21 में 1414, वार्ड 22 में 1463, वार्ड 23 1455, वार्ड 24 में 1137, वार्ड 25 में 1142, वार्ड 26 में 1160, वार्ड 27 में 1150, वार्ड 28 में 1290, वार्ड 29 में 1149, वार्ड 30 1477, वार्ड 31 में 1393, वार्ड 32 में 1467, वार्ड 33 में 1508, वार्ड 34 में 1501, वार्ड 35 में 1480, वार्ड 36 में 1282, वार्ड 37 में 1134, वार्ड 38 में 1227, वार्ड 39 में 1449, वार्ड 40 में 1499 जनसंख्या के साथ नए वार्डों का परिसीमन जारी किया है।

वार्ड 33 में सर्वाधिक जनसंख्या 1508
वार्ड में सबसे कम जनसंख्या 37 में 1134

Related Posts

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights