Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न

Nature

समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2025 विश्व हिंदू परिषद, श्रीडूंगरगढ़ के कार्यालय में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की विशेष बैठक मंगलवार आयोजित की गई। बैठक संतोष बोहरा,श्याम सुंदर जोशी,मदन सोनी की अध्यक्षाता में हुई उन्होंने बताया 6 अप्रैल को होने वाली विराट धर्मयात्रा की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित दुर्गा वाहिनी की बहनों एवं मातृशक्ति की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगी।

🔸 बैठक में प्रमुख बिंदु:
✔️ धर्मयात्रा में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
✔️ भगवा ध्वज, पत्रक,पीले चावल,परिधान और पारंपरिक स्वरूप में शामिल होकर सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
✔️ मातृशक्ति द्वारा रामलला, भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, झांसी की रानी जैसी झांकियों की विशेष तैयारी की जाएगी।
✔️ समाज की सभी महिलाओं को घर-घर संपर्क अभियान के तहत धर्मयात्रा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में , दुर्गा वाहिनी की सयोजिका लक्ष्मी सुथार , सह सयोजिका प्रेक्षा पुगलिया , छात्र प्रमुख भाग्यश्री सोनी , भूमिका जागिड़, व मातृशक्ति सयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजीका मीना मोरवानी, सत्संग प्रमुख भगवती पारीक , सेवा प्रमुख ममता देवी सह सत्संग प्रमुख सुमन मोदी , ममता सोनी , कांता जैन, सुमन पुगलिया , मगन सेठिया , चंचल देवी डागा एवं नगर की सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रही ।

Related Posts

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडलसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में आयोजित राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights