Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न

Nature

समाचार गढ़, 2 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़। गत मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय कार्यालय में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक संतोष बोहरा, श्याम सुंदर जोशी और मदन सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली विराट धर्मयात्रा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे धर्म, संस्कृति और समाज की रक्षा के लिए एकजुट होकर इस यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाएंगी।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

  • धर्मयात्रा में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
  • भगवा ध्वज, पत्रक, पीले चावल, परिधान और पारंपरिक स्वरूप में शामिल होकर सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
  • मातृशक्ति द्वारा रामलला, भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, झांसी की रानी जैसी झांकियों की विशेष तैयारियाँ की जाएंगी।
  • समाज की सभी महिलाओं को घर-घर संपर्क अभियान के तहत धर्मयात्रा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

बैठक में दुर्गा वाहिनी की संयोजिका लक्ष्मी सुथार, सह संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, छात्र प्रमुख भाग्यश्री सोनी, भूमिका जागिड़, मातृशक्ति संयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजिका मीना मोरवानी, सत्संग प्रमुख भगवती पारीक, सेवा प्रमुख ममता देवी, सह सत्संग प्रमुख सुमन मोदी, ममता सोनी, कांता जैन, सुमन पुगलिया, मगन सेठिया, चंचल देवी डागा एवं नगर की अन्य सम्मानित मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने धर्मयात्रा की सफलता के लिए संकल्प लिया और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का निश्चय किया।

  • Related Posts

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडलसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में आयोजित राज्य…

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ालूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामनेसमाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights