Nature Nature

अनियमितताएं पाए जाने पर श्रीडूंगरगढ़ सहित सत्रह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित एवं एक निरस्त

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 3 अप्रैल। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सत्रह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का निरस्त किया गया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ स्थित अभिषेक हेल्थ केयर का अनुज्ञापत्र 14 अप्रैल को एक दिन के लिए, जवाहर नगर स्थित नीलकंठ मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 17 अप्रैल 3 दिनों के लिए, रीको करणीनगर एग्रीजॉन स्थित बीकाजी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 14 से 18 अप्रैल 5 दिनों के लिए, रानीबाजार स्थित दुर्गा मेडिकल्स का अनुज्ञापत्र 4 से 10 अप्रैल 7 दिनों के लिए, श्रीडूंगरगढ़ स्थित आदिल मेडिकल एंड जनरल स्टोर, घड़सीसर रोड स्थित बिस्मे रबी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, आरडी 682 स्थित बीकानेर मेडिकल स्टोर, डागा बिल्डिंग स्थित डेली केयर फार्मेसी एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 14 से 23 अप्रैल तथा घड़सीसर स्थित एम. आई. मेडिकोज, हॉस्पिटल रोड नोखा स्थित नामदेव मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 अप्रैल तक 10 दिनों के लिए, रावला तिराहा खाजूवाला स्थित गुरु नानक दवा सेवा केंद्र का अनुज्ञापत्र 4 से 18 अप्रैल एवं सादुलगंज स्थित ग्लोबल मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 14 से 28 अप्रैल तक 15 दिनों के लिए, रोझा स्थित अमित मेडिकोज, पूगल स्थित भारत मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 14 अप्रैल से 1 मई तक 18 दिनों के लिए, बज्जू स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 14 अप्रैल से 3 मई तक 20 दिनों के लिए, श्रीडूंगरगढ़ स्थित जे. एम. मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 अप्रैल से 4 मई तक 20 दिनों के लिए, बीठनोक स्थित जय भवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 अप्रैल से 5 मई तक 20 दिनों के लिए अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के नियम 66 (1) के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए हॉस्पिटल रोड खाजूवाला स्थित बाबर मेडिकोज का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया है।

  • Related Posts

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने और सीटों के परिसीमन के लिए तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है।…

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गांव में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार के सान्निध्य में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

    बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

    बिग ब्रेकिंग। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

    बिग ब्रेकिंग। प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

    जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा

    जयपुर में अंजू पारख की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights