Nature Nature

सामूहिक डिग्गी योजना के किसानों को मिले सस्ती बिजली, निर्बाध हो आपूर्ति –अंशुमान सिंह भाटी

Nature

विधायक ने ऊर्जा मंत्री से किया आग्रह, टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू किया जाए
समाचार गढ़, 3 अप्रैल। कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर से सामूहिक डिग्गी योजना के किसानों को महंगी बिजली से राहत दिलाने के लिए टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू करने का आग्रह किया है।
गौरतलब है कि गत दिनों विधानसभा सत्र के दौरान विधायक श्री भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के किसानों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना की लिफ्ट परियोजना के तहत संचालित सामूहिक डिग्गी योजना में अधिक बिजली दरों का सामना करने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस योजना के तहत टैरिफ कोड 9400 लागू किया गया है, जिससे किसानों को 2.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ रहा है। इसके कारण 30 एचपी कनेक्शन का दो माह का बिल लगभग 18 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। वहीं यदि इसे सामान्य कृषि टैरिफ (टैरिफ कोड 4100-90 पैसे प्रति यूनिट) के अंतर्गत लाया जाए, तो यही बिल केवल 6 हजार रुपए होगा। विधायक श्री भाटी ने कहा इस बड़े अंतर के कारण किसानों को प्रति वर्ष लगभग 72 हजार रुपए तक का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग भी की है और कहा कि इससे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights