Nature Nature

श्री हनुमान जयंति पर हनुमान मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, सालासर में उमड़ी बाबा की फौज, चौपाइयों से गूंजे गांव कस्बे घर बैठे करे सालासर बाबा का दर्शन

Nature

श्रीडूंगरगढ़ 12 अप्रैल 2025। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन तिहरा संयोग एक आज पूर्णिमा तिथि के साथ हनुमान जयंति होने तथा न्याय प्रिय देव शनि महाराज का वार शनिवार होने के कारण हर ओर रामभक्त श्री हनुमान जी महाराज के भक्तों में हर्षोल्लास छाया हुआ है। जन्मोत्सव (हनुमान जयंति) के पावन अवसर पर बाबा बजरंगबली के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई दिखाई दे रही है।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों की फूलों से सजावट की गई है।सुबह से ही मंदिरों में रामचरितमानस सहित सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों से भक्ति रस की बहार बह रही है। श्री डूंगरगढ़ के हनुमान धोरा मंदिर, नेशनल हाइवे पर स्थित खाखी धोरा मंदिर सहित श्री डूंगरगढ़ अंचल का प्रसिद्ध पूनरासर धाम पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही जनसैलाब उमड़ा हुआ नजर आ रहा है।पूनरासर में आज भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।यहां पुजारी परिवार द्वारा बाबा बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया गया।मंदिर ट्रस्ट द्वारा आटा,शक्कर, घी,बाबा बजरंगबली के भक्तों को निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।यहां बाबा बजरंगबली के दर्शन करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन लगी हुई है।हर ओर पवनसुत हनुमान की जय बोलो हनुमान की उदघोष हो रही है।आज सुबह से ही हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर अनेक धार्मिक आयोजन भक्तों द्वारा किया जा रहा है।
दूसरी ओर विश्व प्रसिद्ध सालासर धाम में आज हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बाबा बजरंगबली की फौज उमड़ पड़ी।यहां कई दूर तक भक्तों की लाइन लगी हुई है।सालासर में भारी भीड़ भक्तों की देखी जा रही है। मेले को देखते शुक्रवार को चूरू जिला मजिस्ट्रेट,पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयारियों का जायजा लेकर यहां आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो के लिए विशेष निर्देश दिए गए।यहां निज मंदिर के साथ अंजनी माता मंदिर,राम मंदिर में भक्तों का रेला ही रेला नजर आ रहा है।पैदल यात्रियों के जत्थों का पहुंचना अनवरत जारी है।बाबा के भक्तों के लिए सेवादार भी काफी सक्रिय हैं।बाबा के भक्तों के लिए रतनगढ़ से लेकर सालासर धाम तक पग पग पर विभिन्न संगठनों द्वारा चाय,नाश्ता,भोजन, ज्यूस,फल फ्रूट,मेडिकल आदि की मनुहार की जा रही है।सालासर मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैदी के साथ पैनी नजर से लगा हुआ है।
इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के सूडसर बालाजी मंदिर,सातलेरा गांव के बालाजी मंदिर, नौसरिया धाम सहित सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है।
दूसरी ओर आज शनिवारी पूर्णिमा के साथ हनुमान जन्मोत्सव होने के कारण शनि देव महाराज के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।भक्तों ने न्याय प्रिय देव शनि महाराज से आशीर्वाद लेते हुए सुख समृद्धि की कामना की।

सालासर बालाजी की श्रृंगारित प्रतिमा । उमड़ा भक्तों का रेला।
विश्व प्रसिद्ध सालासर धाम में उमड़ी बाबा बजरंगबली की फौज।गूंजी रामचरितमानस की चौपाइयां ।
चूरू के सालासर बालाजी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़।सभी फोटो पाठकों को उपलब्ध कराई मुनीराम हरियाणवी ने
पूनरासर में फूलों से सुसज्जित बाबा का दिव्य दरबार ।अखंड ज्योत का भक्तों ने लिया दर्शन लाभ।
खेजड़ी मंदिर में भक्तों ने नारियल बांधकर लगाई अर्जी ।
  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights