Nature Nature

गोपनीयता के कड़े इंतजाम, शिक्षा विभाग ने जारी की गाइडलाइन, थानों में रखवाए जाएंगे प्रश्न पत्र

Nature

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2025 राज्य स्तर पर 9वीं और 11वीं कक्षा की समान वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी, जो 8 मई तक चलेंगी। शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने और नकल पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी प्रश्न पत्र थानों में रखवाए जाएंगे और वहीं से समयानुसार सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।

हालांकि यह होम परीक्षा होती है, फिर भी शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। परीक्षा संचालन की पूरी जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक के अधीन रहेगी। प्रश्न पत्र परीक्षा तिथि से पहले जिला स्तर पर पहुंचा दिए जाएंगे और फिर दो दिन पूर्व ब्लॉक स्तर तक सुरक्षित रूप से वितरित किए जाएंगे।

प्रश्न पत्र खोलने से पहले टाइम टेबल से होगा मिलान
परीक्षा के दिन संस्था प्रमुख को प्रश्न पत्र का पैकेट खोलने से पहले टाइम टेबल से उसका मिलान करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पर होगी।

दो पारियों में होगी परीक्षा
9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पारी सुबह 7:45 से 11:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 11:30 से 2:45 बजे तक होगी। कक्षा 9 की परीक्षाएं 6 मई को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 11 की अंतिम परीक्षा 8 मई को होगी।

  • Related Posts

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights