Nature Nature

अब स्कूल से गायब रहना नहीं चलेगा! हर दिन ऑनलाइन हाजिरी से होगी निगरानी, शिक्षा विभाग का बड़ा कदम

Nature

समाचार गढ़ 16 अप्रैल 2025 राजस्थान में अब स्कूल से गैरहाजिर रहने वाले विद्यार्थियों पर सख्त नजर रखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर दिन प्रार्थना सभा के दौरान ही छात्रों की उपस्थिति दर्ज कर ली जाएगी और गैरहाजिर विद्यार्थियों का तुरंत पता लगाया जाएगा।

शिक्षकों को यह हाजिरी ‘शिक्षक ऐप’ पर प्रतिदिन सबमिट करनी होगी। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल और महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसे सभी स्कूलों में लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस पहल के साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों में प्रवेशोत्सव अभियान की भी शुरुआत कर दी है। मंगलवार से शुरू हुआ यह अभियान ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने और नामांकन बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।

अभियान के पहले चरण में:

15 अप्रैल से 9 मई तक हाउसहोल्ड सर्वे और बच्चों की पहचान की जाएगी।

10 मई से 16 मई तक नामांकन की प्रक्रिया चलाई जाएगी।

यह कदम न केवल बच्चों की नियमितता सुनिश्चित करेगा, बल्कि शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः मुख्यधारा में लाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

Related Posts

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

समाचार गढ़ 21 जून 2026। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुई जिगाना और ग्लॉक पिस्टलों का सप्लायर तथा कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल राजस्थान पुलिस की गिरफ्त…

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights