समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2025 श्रीडूंगरगढ़। तुलसी सेवा संस्थान, कोलकाता द्वारा संचालित तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेंटर (अस्पताल), श्रीडूंगरगढ़ में दिनांक 19 अप्रैल 2025, शनिवार को निःशुल्क हड्डी एवं दंत रोग जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सेठिया तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे।
डॉ. अमित सेठिया द्वारा मिलने वाली सेवाएं –
- छोटे व बड़े जोड़ एवं हड्डियों के फ्रैक्चर
- कमर, गर्दन, घुटनों एवं कुल्हों का दर्द
- साइटिका, स्लिप डिस्क, जन्मजात विकृतियाँ
- आर्थोस्कोपी, लिगामेंट इंजरी (ACL, PCL)
- स्पाइन से संबंधित समस्याएं
डॉ. गौरव सिंघल द्वारा दंत रोगों का उपचार –
- दांत निकालना
- नए दांत बनाना
- दांतों की सफाई
- दांतों में मसाला भरना
- रूट केनाल
- पायरिया
- दांतों का इम्प्लांट
- टेढ़े-मेढ़े दांतों की क्लीनिंग
तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भीकमचंद पुगलिया, प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी एवं मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने क्षेत्रवासियों से इस निःशुल्क शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।




















