Nature Nature

गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले में चलाएगा विशेष अभियान

Nature

समाचार गढ़, 18 अप्रैल। गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेस में दिये गये निर्देशों की अनुपालन तथा गर्मी के मौसम को देखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. साध ने विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश कुमार को निर्देशित किया है कि अभियान की अक्षरशः सख्त पालना की जाए तथा आइसक्रीम, शरबत, एडिबल आईस, दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ, मिठाईयां, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर, जूस, शेक आदि के नमूने प्राथमिकता से लिए जाएं। इसी के साथ डॉ. साध ने समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं।

समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य अनुज्ञा पत्र/रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। 12 लाख रुपए तक सालाना टर्न ओवर/कारोबार के लिए खाद्य रजिस्ट्रेशन तथा 12 लाख से अधिक टर्न ओवर/कारोबार के लिये खाद्य अनुज्ञापत्र लेना अनिवार्य है। इन खाद्य अनुज्ञा पत्र एवं रजिस्ट्रेशन को एफएसएस एक्ट में दिये गये प्रावधानों के अन्तर्गत संस्थान में प्रदर्शित किया जाना तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड भी प्रदर्शित किया जाना आवश्यक है।

खाद्य कारोबारकर्ताओं को पेस्ट कंट्रोल करवाना, फूड हैण्डलर्स का मेडिकल करवाना, पानी की जांच रिर्पोट करवाना अनिवार्य है।

ग्रीष्म कालीन विशेष नमूनीकरण एवं निरीक्षण अभियान में प्राथमिकता से डेयरी उत्पाद, आईस क्रीम, एडिबल आईस, आईस कैंडी, बेवरेजेज (पेय पदार्थ), मिठाई निर्माता/विक्रेता पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

निर्माण इकाई में फर्श टूटा हुआ नहीं होना, दीवारों पर जाले तथा गंदगी नहीं होनी चाहिये, इकाई के आस-पास साफ-सफाई रखना, ड्रेनेज सिस्टम सही रखना अनिवार्य है। खाद्य तथा अखाद्य सामग्री का अलग-अलग भंडारण किया जाए।

खाद्य पदार्थ निर्माण में खाद्य कलर का उपयोग नहीं किया जाए। (मिठाई, कन्फेक्शनरी, शर्बत आदि में एफएसएस एक्ट में दिये गये प्रावधान के अंतर्गत ही खाद्य कलर काम में लिया जाए।)

खाद्य पदार्थों को फ्राई और तलने में काम में लिए जा रहे तेल को 2 बार से अधिक काम में नहीं लेना है तथा न ही टॉप अप करना है।

कोल्ड स्टोर मालिकों की जिम्मेदारी है कि उनके स्टोर में मावा रखने वाली प्रत्येक फर्म का खाद्य अनुज्ञा पत्र फाईल में रखना, कोल्ड स्टोर का तापमान नियंत्रित रखना, दो माह से अधिक का पुराना मावा नहीं रखना, मावे के पीपों में अखबार का उपयोग तथा जंग लगे पीपों का इस्तेमाल नहीं करना अनिवार्य है।

खाद्य पदार्थ निर्माता फर्म को हर 6 माह में एनएबीएल लैब से खाद्य पदार्थां की जांच करवाना अनिवार्य है।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स द्वारा पूर्व से कटे हुए फल तथा सड़े फल काम में नहीं लिए जाएंगे। आमजन को मौके पर ही ताजा फल काटकर विक्रय किया जाएगा।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स द्वारा फास्ट फूड, पानी पतासे आदि साफ सुथरे स्थान पर ही विक्रय किए जाएंगे। हरी तथा लाल चटनी एवं पतासे के पानी में खाद्य कलर काम में नहीं लिया जाएगा।

खाद्य सामग्री एफएसएसएआई अनुज्ञप्तिधारी फर्म से ही खरीद किया जाए। विक्रय बिल पर एफएसएसएआई लाईसेंस नंबर का अंकन होना चाहिए।

संक्रामक बीमारी से ग्रसित फूड हैण्डलर का निर्माण ईकाई/भंडारण/विक्रय स्थान आदि पर प्रवेश निषेध है।

    फूड लाइसेंस किया निरस्त
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मैसर्स रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का 5 मार्च को निरीक्षण किया गया। कमियों को दूर करने हेतु एफएसएस एक्ट की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया, जिसकी पालना में शनिवार तक संबंधित संस्थान द्वारा कमियों में कोई सुधार नहीं किया गया है एवं ना ही इस संबंध में कोई छूट चाही गई है। इस कारण संस्थान का फूड लाइसेंस पाई गई कमियों को सुधार करने तक निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अवधि में खाद्य पदार्थ निर्माण एवं विक्रय नहीं किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

    Related Posts

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    समाचार-गढ़ 23 सितंबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह बीकानेर आएंगे। यहां सेवा संकल्प अभियान के तहत लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।…

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights