Nature Nature

नौजवान युवक की मौत से सातलेरा गांव में पसरा मातम, दो नन्ही बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया,विधवा मां का छीना सहारा

Nature

समाचार गढ़, 22 अप्रैल 2025 कहते हैं कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। लेकिन होनी भी कभी ऐसी अनहोनी में घटित हो जाती है कि वो परिजनों को जीवन भर का ऐसा जख्म दे जाती हैं कि जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है।सोमवार रात एक सड़क हादसे में श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा के नौजवान की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।सोमवार रात को हाइवे पर ऊंट गाड़े से पीछे से बाइक के टकराने पर बाइक सवार गांव सातलेरा निवासी 32 वर्षीय भागीरथ उर्फ कोजाराम पुत्र डूंगरराम जाति लुहार ने मौके पर ही दम तोड दिया।श्री डूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया घायल को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया ।मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।शव लेकर परिजन गांव पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया।ग्रामीण क्रूर काल को कोस रहे परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
नन्ही बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक भागीरथ दो नन्ही बच्चियों का पिता था सोमवार रात को हुई सड़क ने दो नन्ही बच्चियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया है। भागीरथ के पिता डूंगराराम का काफी साल पहले निधन हो गया था मृतक भागीरथ के छः बहने एवं एक छोटा भाई है।मृतक की मां ने अपने पति डूंगराराम की मौत के बाद जैसे तैसे कर इन सब को पाल पोस कर बड़ा किया ।लेकिन विधाता को ओर कुछ मंजूर था मृतक भागीरथ के कंधे पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार सहित छः बहनों एवं विधवा मां के सहारे की जिम्मेदारी भी थी इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतक भागीरथ की विधवा मां सहित पत्नी बेसुध है।मृतक के छोटे भाई सहित बहनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नन्ही बच्चियो की आँखें परिजनों की चीत्कार के बीच अपने पिता को ढूंढ रही है।लेकिन उन मासूमों को क्या पता कि उनके पिता उनसे हमेशा के लिए दूर चले गए हैं। बहने बार बार भाई को पुकारती हुई बेसुध हो रही है।ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधा रहे क्रूर काल को कोस रहे हैं। सरपंच रामप्यारी देवी सहित सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।


परिवार पर टूटा दुःखो का पहाड़
मृतक भागीरथ ही अपनी विधवा मां का सहारा था मृतक अपने छोटे भाई एवं अपनी मां के साथ खेत काश्त पर लेकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की गृहस्थी की गाड़ी को चला रहा था इस दुर्घटना से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
साले ने करवाया मामला दर्ज
सोमवार रात को जान गंवाने वाले मृतक भागीरथ के साले ओमप्रकाश पुत्र नोपाराम लुहार निवासी हरासर रतनगढ़ हाल निवासी सातलेरा ने अपने जीजा की मौत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि परिवादी ओमप्रकाश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आरोप लगाते हुए बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण बाइक ऊंट गाड़े से जा भिड़ी ।जिसके कारण उसके जीजा भागीरथ की मौत हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक भागीरथ की पुत्री
नन्ही बच्चियों की मासूम आंखे तरस रही पिता को।
मृतक भागीरथ ( फाइल फोटो )

Related Posts

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

समाचार-गढ़ 14 अगस्त, 2026। चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में निर्माणाधीन DRT टनल में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। टनल के अंदर अचानक भारी मात्रा में…

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और मलबे से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights