Nature Nature

भारत-पाक सीजफायर के बाद सामान्य हुआ जनजीवन, स्कूल-कोचिंग खुले, उड़ानें और ट्रेनें फिर शुरू

Nature

समाचार गढ़ 13 मई 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के साथ ही जिले में जनजीवन एक बार फिर सामान्य हो गया है। जिले में बुधवार से स्कूल, कोचिंग संस्थान और विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में गतिविधियां शुरू हो गई हैं। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेज फिर से परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं, जबकि बीकानेर की प्रमुख कोचिंग संस्थानें भी पुनः संचालित हो गई हैं। हालांकि कुछ स्कूल अभी भी अपने स्तर पर नहीं खुले हैं।

जिला कलेक्टर के आदेश के बाद सरकारी और निजी स्कूलों ने मंगलवार देर रात ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्कूल शुरू होने की जानकारी साझा कर दी थी। बुधवार सुबह से ही सड़कों पर स्कूली वाहनों की चहल-पहल देखी गई। हालांकि गर्मी और आगामी छुट्टियों को देखते हुए कई स्कूलों में उपस्थिति कम रही।

इधर, नाल स्थित बीकानेर एयरपोर्ट पर भी लंबे समय बाद गतिविधियां देखने को मिलीं। यहां से बीकानेर-दिल्ली वाया जयपुर और बीकानेर-दिल्ली सीधी फ्लाइट सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार संबंधित निजी विमान कंपनियों ने मंगलवार से उड़ानें शुरू कर दी हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से किराए में वृद्धि की संभावना भी जताई जा रही है।

रेल यातायात भी सामान्य होने लगा है। बीकानेर-जैसलमेर के बीच रद्द की गई रेल सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। कुछ दिनों तक यह सेवा बंद रहने से यात्रियों को निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा था, जिससे भीड़ अधिक हो गई थी। अब ट्रेन सेवा पुनः शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

सीजफायर के बाद बीकानेर में फिर से रफ्तार पकड़ रहे जनजीवन के साथ लोगों में भी सामान्यता लौटने की उम्मीद बढ़ गई है।

Related Posts

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 2 दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह…

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights