समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 26 मई 2025
गांव जैसलसर स्थित श्री शिव शक्ति गौशाला सेवा समिति में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गौ सेवा का अनूठा आयोजन देखने को मिला। समिति की ओर से गौमाताओं के लिए 15 क्विंटल तरबूजों का भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया।

इस पुण्य कार्य में लक्ष्मण गिरी, भैराराम चाहर, मुन्नीनाथ जोगी, मांगीलाल सुथार, देवाराम नाई, गोपालराम गोदारा, राजूराम नाई, चुनीलाल नायक, मनीष गिरी, सोनू सिंह, कुशलाराम, विक्रम सिंह, विजय सिंह, मनदीप सिंह, श्याम, दिनेश, सुरेंद्र और विकास जैसे सेवाभावी लोगों ने श्रमदान कर पुण्य अर्जित किया।

गौसेवा को समर्पित इस आयोजन ने ग्रामीणों को भक्ति, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। सोमवती अमावस्या के अवसर पर गौमाताओं के प्रति यह सेवा भाव सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया।




















