Nature Nature

आईपीएल सट्टेबाजों की कमर तोड़ी, 5 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-लैपटॉप और लाखों का हिसाब बरामद

Nature

समाचार गढ़, 26 मई 2025। बीकानेर में रविवार रात को क्रिकेट सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 जनों को दबोच लिया। महाजन और नया शहर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अर्जुनसर गांव में दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सट्टेबाजी के इस पूरे नेटवर्क का खुलासा उस समय हुआ, जब डीएसटी प्रभारी लखविंदर सिंह को पुख्ता सूचना मिली और उन्होंने तत्काल एक्शन की योजना बनाई।

एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 मोबाइल, 2 टैबलेट, 5 लैपटॉप और लाखों रुपए की सट्टा राशि से जुड़ा लेखाजोखा भी जब्त किया है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। नया शहर थाना पुलिस ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में ली हैं, जिनसे सट्टे का संचालन किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी है और संभावना है कि पूछताछ में इस गोरखधंधे से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights