Nature Nature

ऐतिहासिक हनुमान मंदिर निर्माण की पवित्र गदा 20 माह की यात्रा के बाद श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, हुआ भव्य स्वागत

Nature

समाचार गढ़, 27 मई 2025, श्रीडूंगरगढ़। उदयपुर में निर्माणाधीन भव्य और ऐतिहासिक हनुमान मंदिर की पवित्र गदा की भारत भ्रमण यात्रा सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। नेशनल हाईवे स्थित हनुमान धोरा पर पुष्प वर्षा के साथ गदा रथ का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गदा की आरती की और दर्शन लाभ प्राप्त किया।

यह पवित्र गदा उदयपुर में कंचन सेवा संस्थान द्वारा निर्माणाधीन 84 फीट ऊंची 11 मुखी हनुमानजी महाराज की प्रतिमा के साथ विराजित होगी। अष्टधातु से निर्मित यह 21 फीट लंबी गदा विगत 20 महीनों से पूरे भारत में भ्रमण कर रही है और अब तक हजारों श्रद्धालु इसके दर्शन कर चुके हैं।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी, गोरक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, प्रशासन प्रमुख फतेसिंह जांगिड़, मनोज डागा, ओमजी गांधी, पवन सोनी, प्रहलाद दर्जी और दयालजी माली सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि यह मंदिर और प्रतिमा अपने आप में एक ऐतिहासिक धरोहर के रूप में स्थापित होने जा रही है, जो आने वाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बनेगी।

  • Related Posts

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights