Nature Nature

किसानों की चेतावनी: अगर नहीं सुधरी बिजली सप्लाई, होगा आंदोलन!

Nature

किसानों की चेतावनी: अगर नहीं सुधरी बिजली सप्लाई, होगा आंदोलन!
132 केवी जीएसएस दुलचासर से जुड़ी खराब विद्युत आपूर्ति पर उठी किसान सभा की आवाज

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 28 मई 2025।
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी श्रीडूंगरगढ़ ने 132 केवी जीएसएस दुलचासर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति की गंभीर समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

ज्ञापन में बताया गया है कि 132 केवी जीएसएस दुलचासर से गोपालसर फर्स्ट, गोपालसर सेकंड, टेऊ, सुदसर सहित कई 33 केवी जीएसएस को बिजली सप्लाई की जा रही है। लेकिन इन क्षेत्रों में वोल्टेज मात्र 200 से 225 के बीच छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों की मोटरें बार-बार जल रही हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। साथ ही, फसलों की बुवाई में भी बाधाएं आ रही हैं।

किसान सभा ने यह भी बताया कि 6 घंटे की विद्युत आपूर्ति में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही है, जिससे किसानों को निरंतर बिजली नहीं मिल पा रही है। संगठन ने मांग की है कि गोपालसर फर्स्ट और सेकंड जीएसएस में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि वोल्टेज की समस्या से राहत मिल सके।

किसान सभा तहसील सचिव राजेन्द्र जाखड़ और पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में यह ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो किसानों को मजबूरीवश धरना-प्रदर्शन का रुख करना पड़ेगा।

प्रतिलिपि जोधपुर स्थित विद्युत वितरण निगम के उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि शीघ्र संज्ञान लिया जा सके।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान…

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा समाचारगढ़, अलवर। अलवर स्थित सरिस्का टाईगर रिजर्व Sariska Tiger Reserve से इस बार एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    सरिस्का में पहली बार दिखा दुर्लभ सफेद मोर, पर्यटकों के कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगे 30 हजार, 15 हजार लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदला मौसम, नए पश्चिमी विक्षोभ से आंधी-बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में अलर्ट

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    सोशल मीडिया से सड़क तक पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी, 6 जून को दिल्ली में आंदोलन की तैयारी

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल

    एनडीपीएस आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कांस्टेबल घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights