Nature Nature

जीएसएस से 630 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी, 60 हजार का नुकसान — पुलिस जांच में जुटी

Nature

जीएसएस से 630 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी, 60 हजार का नुकसान — पुलिस जांच में जुटी

समाचार गढ़ | 28 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़
रीड़ी गांव के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पावर ट्रांसफार्मर से 630 लीटर तेल चोरी कर लिया गया। यह तेल तीन ड्रमों में भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 बताई गई है। घटना के संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

बिजली आपूर्ति के इस महत्वपूर्ण केंद्र की निगरानी और रखरखाव की जिम्मेदारी स्टर्लिंग विल्सन प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के पास है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की ज़िम्मेदारी एएसआई रामावतार को सौंपी गई है। चोरी की यह वारदात न सिर्फ विभाग के लिए चिंता का विषय है, बल्कि इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिरता पर भी असर पड़ सकता है।

फिलहाल, पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    समाचार गढ़ 26 जून 2026।  जुलाई महीने की शुरुआत के साथ देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और…

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 26 जून 2026, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अहम खुलासे सामने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    अयोध्या: पीएमओ ने मांगा वित्तीय ब्योरा, राम मंदिर ट्रस्ट ने एसआईटी जांच का हवाला देकर जानकारी देने से किया इनकार

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    वेनेजुएला में 126 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, अनेक मौतें

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल

    दूध लेकर घर लौट रहे तीन बच्चों को हाइड्रा क्रेन ने कुचला, 10 वर्षीय मासूम की मौत, दो घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights