Nature Nature

पूर्व पति की हैवानियत, घर में घुसकर की शर्मनाक हरकतें, सीओ कर रहे जांच

Nature

समाचार गढ़ | 31 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम विवाह कर अलग रह रही युवती के साथ उसके पूर्व पति द्वारा घर में घुसकर जबरदस्ती करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, उसने 5 दिसंबर 2024 को कृष्ण कुमार से प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद पति का व्यवहार हिंसक हो गया, जिससे तंग आकर वह ससुराल छोड़कर मायके लौट आई। कुछ समय बाद दोनों के बीच समझौता हुआ और वह दोबारा साथ रहने लगी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अंततः 8 मई 2025 को आपसी सहमति से दोनों का रिश्ता लिखित रूप में समाप्त कर दिया गया। इसके बावजूद आरोपी लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। 30 मई की दोपहर जब युवती घर में अकेली थी, तब कृष्ण कुमार चोरी-छिपे घर में घुसा और उस पर अश्लील हरकतें करने लगा, उसके कपड़े उतारने की कोशिश की, गुप्तांगों को दबाया और मोबाइल से वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, लेकिन युवती की चीख सुनकर पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी से उसे छुड़ाया। आरोपी मौके से छत के रास्ते फरार हो गया और धमकी देकर गया कि यदि शिकायत की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच श्रीडूंगरगढ़ वृत के सीओ निकेत कुमार को सौंपी गई है।

Related Posts

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी…

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

समाचार गढ़ 21 जून 2026 दौसा/फलोदी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 115.160 किलोग्राम अफीम बरामद की है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

5 करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2000 किमी पीछा कर सीबीएन ने दबोचा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी श्रीगंगानगर में गिरफ्तार

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights