Nature Nature

सींव विवाद में तमतमाए रिश्ते, कुल्हाड़ी चली, सिर फूटा, हाथ-पैर टूटे, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़ | 31 मई 2025 | श्रीडूंगरगढ़
बिग्गा गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया, जिसमें दो लोगों के घायल होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ थाने में नया मामला दर्ज किया गया है। खेत की सीमाओं को लेकर पुराना विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया, जिसकी रिपोर्ट बिग्गा निवासी ताराचंद जाट ने पुलिस में दी है।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि 35 वर्षीय ताराचंद पुत्र रूपाराम जाट की ओर से जेठाराम पुत्र हरदास जाट और उसके परिवार की महिलाओं सहित कुल 10 जनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवादी के अनुसार, उसका पैतृक खेत बिग्गा गांव की दिखणादी रोही में स्थित है, और पड़ोसी जेठाराम के साथ खेत की सीमाओं को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है।

ताराचंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह जब खेत पर पहुँचा तो वहां हंगामा हो रहा था। आरोप है कि जेठाराम, उसके बेटे खिवराज व मनोज, बेटियां किरण, चुकी, सरोज, पार्वती, पत्नी रामी देवी, बहुएं गायत्री व विमला ने मिलकर खेत में घुसकर गाली-गलौज शुरू की और मारपीट पर उतर आए। इस दौरान जेठाराम ने भाई रामदयाल और भतीजे रामवतार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रामवतार का सिर फट गया और उसका हाथ-पैर टूट गया। परिवादी की मां और बहन के बीच-बचाव के प्रयास के बावजूद आरोपियों ने उन्हें अधमरी हालत में छोड़ दिया और मौके से भाग गए। बाद में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देख बीकानेर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंपी है।

Related Posts

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights