Nature Nature

बोर्ड परीक्षा में चमके ब्राइट फ्यूचर स्कूल के सितारे, डीजे-रथ के साथ निकाला विजय जुलूस

Nature

समाचार गढ़ | 31 मई 2025 श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार शाम एक अनूठा जश्न देखने को मिला, जब ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपने 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों की शानदार सफलता का उत्सव धूमधाम से मनाया। बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में स्कूल प्रबंधन ने विजय जुलूस और अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया। सफल छात्रों को फूल-मालाओं से लादकर, सिर पर साफा बांध कर और रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। पूरे कस्बे में डीजे की गूंज, रंगों की बौछार और देशभक्ति गीतों पर थिरकते छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह परिजनों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर होनहारों का अभिनंदन किया। इस समारोह में विद्यालय का समस्त स्टाफ भी विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता नजर आया। शिक्षकों ने न केवल छात्रों को आशीर्वाद दिया, बल्कि उनके अभिभावकों ने भी स्कूल के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे ही परिणामों की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने मंच से विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता केवल शुरुआत है—आगे का सफर समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत से ही तय होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे समाज के लिए एक मिसाल बनें और अपने लक्ष्य को पाने के साथ-साथ देश की प्रगति में भी भागीदार बनें।

Related Posts

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights