Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मानवता शर्मसार: मासूम बालिकाओं से अश्लील हरकतें, पुजारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में मानवता शर्मसार: मासूम बालिकाओं से अश्लील हरकतें, पुजारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

समाचार गढ़,, श्रीडूंगरगढ़, 5 जून 2025।
एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो मासूम बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। हैरानी की बात ये रही कि आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि गांव के ही मंदिर का पुजारी निकला। मामले की रिपोर्ट पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में दी, जिसमें बताया गया कि 9 वर्षीय बालिका अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी। सुबह करीब 8 वर्षीय मौसेरी बहन के साथ शौच के लिए बाहर गई। लौटते समय दोनों बच्चियां गांव के शनि मंदिर पहुंचीं। वहां पहले से मौजूद पुजारी श्रीभगवान ने बच्चियों को प्रसाद देकर बहलाया और 9 वर्षीय बालिका को ‘नई चप्पल’ दिलाने के बहाने पास की एक होटल में ले गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, पुजारी ने दोनों बच्चियों को धमकाते हुए उनके कपड़े उतरवाए, जान से मारने की धमकी दी और फिर अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों ने बिना देरी किए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामला बेहद गंभीर होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुजारी श्रीभगवान के खिलाफ पोक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच श्रीडूंगरगढ़ पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Posts

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 15 दिनों में…

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA की धारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights