Nature Nature

दो बहनों से फोटो वायरल की धमकी देकर 8 माह तक दुष्कर्म, आरोपी सगे भाई श्रीगंगानगर के निवासी

Nature

समाचार गढ़ 12 जून 2025 जिले के पूगल थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां खेत में रहने वाली 14 और 18 वर्षीय दो बहनों के साथ फोटो वायरल करने की धमकी देकर करीब आठ माह तक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों की पहचान श्रीगंगानगर जिले के बीएसएम 90 जीबी निवासी दो सगे भाइयों के रूप में हुई है।

परिवार करता है खेत में काश्त, पड़ोसी खेत से आना-जाना
पीड़िताओं के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार खेत में ही ढाणी बनाकर रहता है और खेती करता है। पड़ोस के खेत में महेन्द्र बावरी का परिवार भी काश्तकारी करता है, जिससे उनके पारिवारिक संबंध थे और आना-जाना लगा रहता था।

बड़ी बेटी के साथ लक्ष्मण ने की दरिंदगी
मां ने जब बेटियों की गुमसुम हालत के बारे में पूछा, तो बड़ी बेटी ने बताया कि 8-9 महीने पहले जब वह अकेली नहा रही थी, तभी महेन्द्र बावरी का बेटा लक्ष्मण वहां आ गया और उसकी फोटो खींच ली। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

छोटी बहन को लक्ष्मण के भाई ने बनाया शिकार
इसी तरह लक्ष्मण के छोटे भाई ने भी 14 वर्षीय छोटी बहन की फोटो खींची, उसे एडिट कर वायरल करने की धमकी दी और बीते कई महीनों से उसका यौन शोषण करता रहा।

मेडिकल जांच करवाई, केस दर्ज
पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर पूगल थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सुबह आईटी शेयरों में तेजी से उम्मीद जगी थी कि छह दिनों की गिरावट…

600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

लगातार 7वें दिन बाजार में गिरावट, Nifty 24,000 के करीब; IT से लेकर डिफेंस शेयरों में बिकवाली

600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights