Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति की ओर से निःशुल्क बाल योग समर कैंप शुरू — श्रीगोपाल राठ़ी ने किया शुभारंभ

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 जून 2025 महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु बाल योग समर कैंप का सुभारंभ 13 जून शुक्रवार को बाहेती भवन श्रीडूंगरगढ़ में हुआ । एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, समाजसेवी मांगीलाल राठ़ी एवं संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठ़ी, शिविर संयोजक ललित बाहेती ने मां भारती के दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठ़ी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संस्था सतत् रुप से प्रयत्नशील है । एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बच्चे समाज एवं राष्ट्र की नींव है इसलिए इस प्रकार से बच्चों का विकास सराहनीय है । शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि शिविर में प्रथम दिवस को 41 बच्चों ने भागीदारी की ।

शिविर 13 जून से 19 जून तक बाहेती भवन, माता जी मन्दिर के पास आड़सर बास श्रीडूंगरगढ़ में सांय 06:30 बजे से 07:30 बजे तक चलेगा । मंत्री सुशील सेरडिया ने अवगत कराया कि शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक व ओम योग सेवा संस्था के निदेश्क योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा, योगाचार्य राकेश कुमार परिहार, योगाचार्य दामोदर प्रसाद बोहरा, योगाचार्य मनिष कुमार धामा, सोशल मीडिया पर मशहूर राजस्थानी छोटा टार्जन योगानंद कालवा, बाल योगी योगिता कालवा ने अपनी सेवाएं दी । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु साहित्यकार सत्यदीप, जगदीश स्वामी, डॉ अनिल सोनी, ओमप्रकाश सारस्वत, संजय करवा, सुरेश भादानी उपस्थित रहे ।

Related Posts

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

समाचार गढ़ 17 जून 2026 भीलवाड़ा। पश्चिमी राजस्थान के बाद अब मेवाड़ क्षेत्र में भी नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना…

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

राजस्थान की पहली एमडी ड्रग फैक्ट्री, 72 करोड़ की खेप तैयार होने से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights