Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज की बैठक में अहम निर्णय, 25 जुलाई को सभा भवन का शिलान्यास, 27 जुलाई को वार्षिक साधारण सभा, सितम्बर में जाएंगे गुरुदर्शन करने संघबद्ध

Nature

समाचार गढ़ 13 जून 2025 श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की 8वीं कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा में सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, दीपमाला डागा, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। मंत्री प्रदीप पुगलिया द्वारा गत बैठक की कार्यवाही का वाचन किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। बैठक में अनुपस्थित सदस्यों की जानकारी दी गई तथा नए सदस्य बनने के लिए प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया ने सभा की आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आगामी वार्षिक साधारण सभा के आयोजन पर भी चर्चा हुई। सभी सदस्यों के विचार-विमर्श के उपरांत इसे 27 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही सभा के नव निर्मित भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई, जिसके अंतर्गत 25 जुलाई को भवन का शिलान्यास करने की तिथि निर्धारित की गई।

19 सितम्बर को संघबद्ध जाएंगे गुरुदर्शन करने, पुगलिया करेंगे आर्थिक सहयोग

इसके साथ ही, सभाध्यक्ष और कार्यसमिति ने आचार्य महाश्रमण के आगामी अहमदाबाद चातुर्मास के दौरान श्रीडूंगरगढ़ से संघबद्ध दर्शनों के लिए गुरुदर्शन करने जाने पर चर्चा हुई। जिसमें मात्र ₹1100/- रुपये 10 जुलाई तक जमा करवाके नाम लिखवा सकते हैं। मंत्री ने बताया कि राजस्थान गौरव भीखमचन्द सुशीला पुगलिया के आर्थिक सौजन्य से 19 सितंबर को ट्रेन माध्यम से जाएंगे।

बैठक में सहमंत्री दीपक सेठिया, सहमंत्री अम्बिका डागा, संगठन मंत्री संजय बरड़िया, तुलसीराम चौरड़िया, कमल बोथरा, पांचीलाल सिंघी, के. एल. जैन, महेंद्र मालू, महेंद्र (छोटू) दुगड़, राजू हिरावत, अंजू पारख, मंजू बोथरा, जितेश मालू, अशोक बैद, सुरेश भादानी, मनोज डागा, मनीष नौलखा अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights