Nature Nature

बाल योग समर कैंप के छठे दिन 97 बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, योग से निरोग रहने का मिला संदेश

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 जून 2025।
महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क बाल योग समर कैंप के छठे दिन बच्चों ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। बाहेती भवन, आडसर बास में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ योग गुरु ओमप्रकाश कालवा, मंत्री सुशील सेरडिया व पायल सोमानी ने मां भारती के दीप प्रज्वलन के साथ किया।

मुख्य डाकपाल रामकृष्ण तिवाड़ी ने बच्चों को योग से निरोग जीवन जीने का संदेश दिया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक एवं ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योगाचार्य ओमप्रकाश कालवा और उनकी टीम ने बच्चों को सरल तरीके से योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा चरित्र निर्माण के उपयोगी सुझाव दिए।

योगानंद कालवा ने एक घंटे तक देसी सपाटे लगवाकर बच्चों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। शिविर संयोजक ललित बाहेती ने बताया कि आज शिविर में कुल 97 बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु समिति अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, हेमा सिखवाल, राकेश कुमार सोनी, संजय करवा, सुरेश भादानी व ओमप्रकाश सारस्वत भी मौजूद रहे।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights