Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को मिली ऊर्जा विकास की बड़ी सौगात — मणकरासर में जीएसएस, रीडी व बापेऊ में पावर ट्रांसफार्मरों का लोकार्पण, विधायक सारस्वत बोले- “बिजली की कोई कमी नहीं आने देंगे”

Nature

समाचार गढ़ 20 जून 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की ऊर्जा संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपखण्ड प्रथम के मणकरासर गांव में नव निर्मित 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण किया। इसके साथ ही रीडी में 5.00 एमवीए व बापेऊ में 3.15 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मरों का शुभारंभ कर बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।

लोकार्पण कार्यक्रमों के दौरान संबंधित गांवों में ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। विधायक सारस्वत ने कहा, “प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव और ढाणी को निर्बाध बिजली आपूर्ति से जोड़ा जाए। हमारे क्षेत्र में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।” उन्होंने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का आभार भी जताया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, नरेश मोट, राधेश्याम दर्जी, महामंत्री जगदीश पारीक, मांगीलाल गोदारा, महेश राजोतिया, संदीप कायल, मुरलीनाथ सिद्ध, सरपंच नारायण शर्मा, नत्थानाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, विक्रम शेखावत, आईदान, रोशन अली, गजानन्द, सांवरमल, मनोज कायल, श्रवण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गांव मणकरासर में स्वागतकर्ताओं में मोहन कुलड़िया, सुखाराम नायक, पूर्वाराम सरपंच, हनुमान शर्मा शामिल रहे। रीडी में पोकरनाथ जाखड़, पूर्व सरपंच किशन बलिहारा, रामप्रताप बलिहारा, सत्यनारायण भारद्वाज, नेमीचंद शर्मा, ईश्वरनाथ, छगननाथ पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं बापेऊ से सोहनदास, ज्ञानीराम, चेतनराम, नंदू राजपुरोहित, मालाराम शर्मा, ओमनाथ, नरेन्द्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी विष्णु मेथी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

जनसमूह ने इस पहल को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ऊर्जा विकास में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

Related Posts

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 455.59 अंक गिरकर 78,499.17…

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights