Nature Nature

चुनाव: श्याम महर्षि अध्यक्ष, रवि पुरोहित मंत्री, रामचन्द्र राठी कोषाध्यक्ष और महावीर सारस्वत प्रचार मंत्री निर्वाचित

Nature

श्याम महर्षि अध्यक्ष, रवि पुरोहित मंत्री, रामचन्द्र राठी कोषाध्यक्ष और महावीर सारस्वत प्रचार मंत्री निर्वाचित

समाचार गढ़, 20 जून, 2025, श्रीडूंगरगढ़। भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला, इतिहास व शोध के क्षेत्र में विगत 65 वर्षो से कार्यरत प्रख्यात संस्था राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ के पंचवर्षीय चुनाव निर्वाचन अधिकारी शिक्षाविद डॉ. मनीष कुमार सैनी की देखरेख में सम्पन्न हुए। डॉ. सैनी ने बताया कि निर्वाचन के बाद वर्ष 2025-2030 की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है । साहित्य अकादमी, दिल्ली से मान्यता प्राप्त एवं राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर की सम्बद्ध संस्था की नई कार्यकारिणी में प्रगतिशील मूल्यों के प्रखर कवि व राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि अध्यक्षीय दायित्व संभालेंगे। हिन्दी-राजस्थानी के सक्रीय लेखक व विभिन्न अकादमियों में सदस्य रह चुके साहित्यकार संपादक रवि पुरोहित मंत्री पद पर निर्वाचित हुए हैं । समाजसेवी सुशील कुमार बाहेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भीखमचंद पुगलिया-कोलकाता, सत्यदीप व डॉ. मदन सैनी उपाध्यक्ष, सत्यनारायण योगी व विजय महर्षि संयुक्त मंत्री, रामचन्द्र राठी कोषाध्यक्ष, महावीर सारस्वत प्रचार मंत्री चुने गए हैं । शोभाचंद आसोपा, बजरंग शर्मा, महावीर प्रसाद माली, भंवरलाल भोजक, तुलसीराम चोरड़िया, नारायण शर्मा, भीखमचंद पुगलिया (जयपुर), गोपीराम नाई, महेश जोशी, श्रीमती भगवती पारीक और प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय को सदस्य निर्वाचित किया गया है।
संस्था विधान की धारा 4 के तहत विद्वानों के मनोनयन हेतु संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि, मंत्री रवि पुरोहित और उपाध्यक्ष डॉ. मदन सैनी को अधिकृत किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि संस्था की शोध इकाई मरूभूमि शोध संस्थान और राष्ट्रभाषा पुस्तकालय की कार्यकारिणी शीघ्र ही मनोनीत की जायेगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights