Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाली खबर, मानसिक विमंदित बुजुर्ग महिला से जंगल में गैंगरेप, दो आरोपी पकड़ाए, एक फरार

Nature

श्रीडूंगरगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाली खबर, मानसिक विमंदित बुजुर्ग महिला से जंगल में गैंगरेप, दो आरोपी पकड़ाए, एक फरार

समाचार गढ़, 21 जून, श्रीडूंगरगढ़।
थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि शुक्रवार को तीन युवकों ने एक 67 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग महिला को अपनी टैक्सी में जबरन बैठाकर धोलिया रोड स्थित वन विभाग के जंगल में ले जाकर दरिंदगी की हदें पार कीं।

परिजनों को जब महिला के लापता होने का आभास हुआ तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। जंगल की ओर से कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और टैक्सी समेत पुलिस के हवाले कर दिया। तीसरा आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने श्याम सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत और फरार आरोपी भवानी सिंह राजपूत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीओ निकेत पारीक को सौंपी गई है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

 यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि हमें मानसिक रूप से कमजोर व असहाय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाइयों को जांच में अमानक (सब-स्टैंडर्ड) पाया है। इन दवाइयों में बैक्टीरियल…

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    समाचार गढ़ 22 अप्रैल 2026। मरुधरा में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में 7 कंपनियों की दवाइयां अमानक पाई गईं, बिक्री पर रोक के निर्देश

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर: 10 से ज्यादा जिलों में पारा 40 पार, हीटवेव का अलर्ट

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    चारधाम यात्रा से पहले हेल्थ एडवाइजरी जारी: हर 1-2 घंटे में लें ब्रेक, जरूरी जांच कराना अनिवार्य

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: घाटी में बढ़ी सुरक्षा, बदले हालात

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights