Nature Nature

पेंशन को मौलिक अधिकार बताते हुए पेंशनर्स ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 23 जून 2025 केंद्र सरकार की हठधर्मिता और निरंकुश नीतियों के विरूद्ध पेशनर्स समाज शाखा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पेंशनर्स ने कहा यह काला कानून

श्रीडूंगरगढ। स्थानीय पेशनर्स समाज शाखा ने राज्य फेडरेशन के आह्वान पर स्थानीय ईकाई ने अपना रोष प्रकट करते हुए सोमवार को एसडीएम उमा मित्तल को पीएम नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान सभी पेशनर्स ने
सभाभवन में आक्रोश बैठक का आयोजन भी किया। केंद्र सरकार द्वारा नए वित विधेयक में पेंशन भोगी कार्मिकों के हित पर वार करने वाले काले कानून के विरोध में बीकानेर जिला उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने सरकार की इस नीति को काले अध्याय की संज्ञा देते हुए कहा कि इस कर्मचारी विरोधी सरकार का यह कदम निंदनीय है। स्थानीय शाखा के मंत्री सत्यनारायण योगी ने बताया कि इस काले कानून को अगर लागू किया गया तो पूरे प्रदेश के पेंशनर्स आंदोलन को मजबूर हो जायेंगे। स्थानीय शाखा अध्यक्ष करणीसिंह बाना जारी होने वाले वित विधेयक पर पुनर्विचार कर समाधान के लिये मार्ग प्रशस्त किये जाने की बात कहीं। उपाध्यक्ष एवं नगर के साहित्यकार सत्यदीप बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी पेंशन को मौलिक अधिकार माना है,तो केंद्र सरकार का हित विरूद्ध निर्णय लिया जाना निरंकुशता की पराकाष्ठा है। इस हठधर्मी निर्णय के विरूद्ध चरणबद्ध आंदोलन का मार्ग ही विकल्प रहेगा। सभी नेे निर्णय लिया कि इस काले कानून के खिलाफ राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के निर्देशानुरूप स्थानीय उपखंड अधिकारी महोदया के मार्फत विरोध ज्ञापन केंद्र सरकार को भिजवाया जाये। इस दौरान भंवर लाल भोजक, गोपीराम नाई, हरफूल सिंह, कालूराम पुरोहित, भवानी, डालूराम, प्रभुराम बाना, डूंगर राम गोदारा सहित कई लोग मौजूद रहें।

Related Posts

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। मॉस्को: रूस ने भारत तक सीधा रेल संपर्क विकसित करने की संभावना तलाशने का प्रस्ताव रखा है। रूस के डिप्टी प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूसी समाचार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा

Market Outlook: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 43 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,584 पर बंद; SBI सबसे ज्यादा टूटा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights