Nature Nature

300 करोड़ के जमीन घोटाले का पर्दाफाश, कलेक्टर नम्रता वृष्णि की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Nature

300 करोड़ के जमीन घोटाले का पर्दाफाश, कलेक्टर नम्रता वृष्णि की दूसरी बड़ी कार्रवाई
समाचार गढ़ 3 जुलाई 2025। ज़मीनों के फर्जीवाड़े को लेकर ज़िला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के कार्यकाल में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में कार्रवाई के बाद अब शहर में 300 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के प्लॉट्स के फर्जी पट्टे पकड़े गए हैं।

दरअसल, मामला 55 साल पुराने पट्टों से जुड़ा है, जिनकी एंट्री हाल ही में तैयार किए गए रजिस्टर में मिली है। हैरानी की बात यह रही कि जिन रजिस्टरों में ये पट्टे दर्ज होने चाहिए थे, वे तो वर्षों पुराने और जर्जर हैं, लेकिन जिनमें दर्ज मिले, उनकी स्याही और पन्ने बिल्कुल नए हैं।

यहां तक कि दस्तावेज़ों पर पुराने हस्ताक्षरों के ऊपर नए हस्ताक्षर किए गए हैं। बीडीए के रिकॉर्ड से इनकी मिसल भी मेल नहीं खा रही।

एफआईआर दर्ज, फोरेंसिक जांच की सिफारिश
बीडीए को अप्रैल में इस घोटाले की भनक लगी। कलेक्टर ने तुरंत जांच कमेटी गठित की, जिसमें बीडीए सचिव कुलराज मीणा सहित कई अधिकारी शामिल थे। कमेटी ने 30 जून को रिपोर्ट सौंपते हुए स्पष्ट कहा कि ये पट्टे पूरी तरह फर्जी हैं और रजिस्टर की फोरेंसिक जांच ज़रूरी है।

कैसे खुला फर्जीवाड़ा?
शहर में एक अतिक्रमण हटाते समय बीडीए टीम के सामने एक व्यक्ति ने सिटी इंप्रूवमेंट कमेटी (CEC) के नाम का पुराना पट्टा पेश किया। छानबीन में सामने आया कि ये नाम एक फर्जी रजिस्टर में दर्ज था। जांच बढ़ी तो पता चला कि पूरा रजिस्टर ही नकली तरीके से तैयार किया गया है।

कमेटी की रिपोर्ट और सिफारिश के आधार पर बीडीए ने अब एफआईआर दर्ज करवा दी है।

Related Posts

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights