Nature Nature

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षा, संस्कार और संत सम्मान का उत्सव — विद्यालयों में पूजन, सरकार ने संतों को किया सम्मानित

Nature

गुरु पूर्णिमा पर संतों का किया सम्मान: मुख्यमंत्री का संदेश, शॉल, श्रीफल और नकद राशि की भेंट
समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग द्वारा गुरुवार को जिले के धर्मगुरूओं, महंतों एवं पुजारियों का सम्मान किया गया।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि शहरी क्षेत्र से राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर श्री विशोकानंद महाराज पंच मंदिर धूनीनाथजी, महंत श्री विमर्शानन्द महाराज लालेश्वर महादेव शिवबाड़ी व महंत श्री रामदयाल, कोलायत से श्री अशोकानंद महाराज एवं श्री चंद्रशेखर भजन दास महाराज, नोखा से पीठाधीश्वर श्री रामानंद महाराज एवं श्री फक्कड़नाथ, लूणकरणसर से श्री क्षमाराम महाराज एवं श्री बीरबल नाथ महाराज, खाजूवाला से श्री विश्वनाथ तथा श्रीडूंगरगढ़ से श्री सोमनाथ महाराज को सम्मानित किया गया।देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा के नेतृत्व में किशोर शर्मा, गोपाल आचार्य, रितेश श्रीमाली, संदीप शर्मा, योगेंद्र शास्त्री एवं राजेंद्र राजपुरोहित आदि ने विभाग की ओर से कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई।
धर्मगुरुओं को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश, 2100, रुपए नकद दक्षिणा, श्रीफल, शॉल, फल, मिठाई, माला भेंट की गई।
इस दौरान सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, मोहन सुराणा और दुर्गा शंकर व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लर्न एंड फन स्कूल में हुआ विद्या आरंभ संस्कार, बच्चों ने जाना गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा के मंगल अवसर पर लर्न एंड फन इंग्लिश मीडियम स्कूल, कालूबास में विद्या आरंभ संस्कार पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में प्रातः सनातन धर्म के अनुसार पूर्ण रीति-रिवाज से माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। बच्चों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई और प्रसाद का भोग लगाया गया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात सभी बच्चों ने संगीत और स्वर के साथ सामूहिक रूप से माता सरस्वती की स्तुति की। इसके पश्चात विद्यार्थियों को हनुमान द्वारा स्थापित संस्कृत गुरुकुल ले जाया गया, जहां गुरुजी द्वारा सनातन धर्म की विशेष जानकारी दी गई और गुरु पूर्णिमा के महत्व को समझाया गया।

गुरुजनों ने बच्चों को हमारी सभ्यता में गुरु की भूमिका और गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। लर्न एंड फन स्कूल के विद्यार्थियों ने मंगल स्तुति मंत्रों के साथ कार्यक्रम का समापन किया तथा समस्त स्टाफ ने गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights