Nature Nature

हरियाळो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण में जुटे विद्यालय, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Nature

कालू बालिका विद्यालय में विद्या और पर्यावरण का संगम, वृक्षारोपण कर लिया प्रकृति सुरक्षा का संकल्प

समाचार गढ़ 10 जुलाई 2025 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कालू में सृजन की सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण का आगाज़ करते हुए मां के स्वरूप में पूजी जाने वाली प्रकृति का श्रृंगार वृक्ष है। उसके रोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। सरकार स्कूली बच्चों के माध्यम से ‘हरियाळो राजस्थान’ बनाने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित कर पर्यावरणीय जिम्मेदारी की संस्कृति को विकसित कर रही है।

कार्यक्रम में बोलते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने कहा कि सृजन की सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण का आगाज़ पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।

प्रिंसिपल नीलम देवी एवं राजेश जांगिड़ ने कहा कि बालिकाएं पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें। अध्यापक महेश कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष प्राणवायु प्रदान करते हैं और इनका संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित करने में सहायक है।

कार्यक्रम में अध्यापिका सावित्री देवी, रामलाल, गोबिंद शर्मा, रेणु बालोनी, सीता न्यौल, उमेश कुमार, ईमिचंद, देवीलाल मीरासी एवं समस्त छात्राओं ने वृक्षारोपण में भाग लिया।

बींझासर में ‘रूंख उत्सव-2’ के तहत विशाल पौधारोपण, विद्यार्थियों ने निकाली पर्यावरण रैली

समाचार गढ़ 10 जुलाई 2025 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बींझासर के विद्यार्थियों ने राजस्थान सरकार के ‘हरियाळो राजस्थान’ अभियान के तहत एक पौधा माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन समारोहपूर्वक किया। कार्यक्रम का आगाज़ विद्यालय परिसर में सरपंच मुखराम नैण, प्राचार्य श्री प्रेम सिंह राठौड़, हेतदास स्वामी तथा ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पर्यावरण चेतना से संबंधित जानकारियां दी गईं।

इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने मिलकर गांव की मुख्य गलियों से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली और विभिन्न स्थलों पर वृक्षारोपण के लिए टोलियां बनाई गईं।

अमृता देवी दल में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थी शामिल थे, जिन्होंने शिक्षक बनवारी लाल, चंद्रप्रकाश, संजय और मुकेश कसाना के साथ रामदेव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया।
राजेन्द्र सिंह दल (कक्षा 6 से 8) ने अंतिम कुमार, रमीला और जगनाराम के निर्देशन में करणी मंदिर और वीर तेजा मंदिर में वृक्षारोपण किया।
स्वामीनाथन दल (कक्षा 9 से 12) ने प्रेम सिंह राठौड़, हेतदास स्वामी, छैलूदान चारण, कल्पना, नरेंद्र सिंह, रामप्रताप स्वामी, अबीना मीणा, आशा वर्मा और रामदेव चौधरी के निर्देशन में वीर तेजा खेल मैदान में पौधारोपण किया।

इसके अतिरिक्त गांव की श्मशान भूमि में भी पौधारोपण किया गया। विद्यालय सहायक प्रदीप गोदारा और मालाराम गोदारा ने पौधे वितरण में अहम भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में भागीरथ नैण, मामराज गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। वृक्षारोपण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजन का समापन किया गया।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights