Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ अंचल पर मेघ मेहरबान, सावन की झड़ी से तर-बतर हुआ क्षेत्र, लगातार 15 घंटे से बारिश का दौर जारी, कई निजी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी

Nature

श्रीडूंगरगढ़ अंचल पर मेघ मेहरबान, सावन की झड़ी से तर-बतर हुआ क्षेत्र, लगातार 15 घंटे से बारिश का दौर जारी, कई निजी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग की चेतावनी

श्रीडूंगरगढ़ 14 जुलाई (गौरीशंकर तावनिया, सातलेरा)

श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार सुबह तक जारी रहा। लगातार 15 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात ने पूरे इलाके को भिगो दिया है। सावन की झड़ी लगने से निचले हिस्सों में पानी भर गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित आसपास के गांवों की गलियां पानी से लबालब हो गई हैं। आवागमन प्रभावित हो गया है। कई जगहों पर चार फीट तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

बारिश के कारण स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति नाममात्र रही। कई निजी स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी। हालांकि, बरसात से किसान वर्ग के चेहरे खिल उठे हैं। उन्हें अच्छी खेती की उम्मीद है।

नगरपालिका के कार्मिक जल निकासी के प्रयासों में जुटे हुए हैं, लेकिन कई गांवों में अब भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है। इससे हालात और भी विकट हो गए हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक क्षेत्र में लगभग 30 से 35 मिमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। समाचार लिखे जाने तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

  • Related Posts

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से हराया, जो सर्वाधिक चर्चित सीट और विजय बन…

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 5 मई 2026 सीकर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर के एसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights