Nature Nature

बीएलओ व सेक्टर सुपरवाइजर का चतुर्थ चरण प्रशिक्षण सम्पन्न, SIR अभियान को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Nature

समाचार गढ़ 31 जुलाई 2025 श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार आज गुरुवार दिनांक 31 जुलाई 2025 को पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची के आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (Special Intensive Revision – SIR) के लिए बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस को चतुर्थ बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्री शुभम शर्मा द्वारा की गई। उपखंड अधिकारी श्री शर्मा ने SIR कार्यक्रम की गंभीरता को समझते हुए सभी कार्मिकों से पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वाचन संबंधी कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग नायब तहसीलदार (निर्वाचन) श्री रमेश सिंह चौहान द्वारा की गई।

चतुर्थ प्रशिक्षण दिवस में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 151 से 200 तक के बूथ लेवल अधिकारियों तथा सेक्टर सुपरवाइजर संख्या 16 से 20 तक ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ एवं सुपरवाइजर को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया गया तथा उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया।

बीएलओ एवं सेक्टर सुपरवाइजर को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने एवं साथ संलग्न किए जाने वाले मान्य दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण – 2025) अभियान में बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड करने की चरणबद्ध प्रक्रिया की गहन जानकारी दी गई। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान की वेबसाइट पर वर्ष 2002 की मतदाता सूची को अपलोड एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया को समझाया गया।

प्रशिक्षण के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन किया गया।
डीएलएमटी श्री पवन कुमार माली के सटीक मार्गदर्शन में एएलएमटी श्री मनीष कुमार सैनी, श्री नौरतमल शर्मा, श्री सहीराम भामू एवं श्री श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बीएलओ-सुपरवाइजर पंजीकरण तथा प्रशिक्षण व्यवस्था आदि कार्य श्री पूरब चंद जाखड़ एवं श्री ओमप्रकाश द्वारा संपादित किया गया।

Related Posts

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। बीकानेर में चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। मांझे से बच्चे की श्वांस नली तक कट…

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2026। नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित बिलों पर जारी बहस के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने शुक्रवार को सरकार पर जोरदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

आज से तीन दिन डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर, 6 प्रकार की जाँच मात्र 120 रुपये में, पढ़े ख़बर

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी

बेटे को कॉपी-किताब दिलाकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, स्कॉर्पियो पलटने से बाइक पर चढ़ी गाड़ी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights