Nature Nature

अखिल भारतीय किसान सभा के दो दिवसीय जिला सम्मेलन की शुरूआत, खेती-किसानों के मुद्दों पर चला मंथन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास स्थित श्रीराम भवन में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के दो दिवसीय 21वां जिला सम्मेलन की शुरूआत हुई। अभाकिस जिलाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, राज्य महामंत्री छगनलाल चौधरी वह किसान नेता लालचंद भादू ने झंडा फहराकर जिला सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। सम्मेलन सत्र में 5 सदस्यों का अध्यक्ष मंडल व 3 सदस्यों का संचालन मंडल नियुक्त किया गया। उद्घाटन भाषण में बोलते हुए छगनलाल चौधरी ने कहा कि जो अधिकार इस लाल झंडे ने संघर्षों के माध्यम से लड़कर हासिल किए थे, वर्तमान सरकारें उन अधिकारों को छीन कर समाप्त कर रही है। लेकिन आज भी किसान लगातार संघर्ष करके अपने अधिकारों की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहा है और कई महीनों की लड़ाई के बाद अपनी मांगे मनवा रहा है।इसलिए खेती-किसानी को बचाने के लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। जिलाध्यक्ष व विधायक गिरधारीलाल महिया ने सरकारों की गलत नीतियों की वजह से खेती-किसानी पर आने वाले समय में पड़ने वाले विपरीत प्रभावों के बारे में आगाह किया। विधायक महिया ने किसानों को उनके हकों के प्रति जागरूक रखने के लिए गांव-गांव में कमेटियां बनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके अलावा किसान सलाहकार समिति के भरतसिंह राठौड़, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन तुलछीराम गोदारा, लखासर के पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी ने भी अपने विचार रखे। वहीं जनसंगठनों के तौर पर राजस्थान किसान सभा के नेता हनुमान सिंह धारीवाल, प्रगतिशील लेखक संघ के श्याम महर्षि, सीटू के अंजनी शर्मा, नौजवान सभा के सतपाल प्रजापत, जनवादी महिला समिति की राज्य मंत्री डॉ. सीमा जैन ने भी आह्वान किया कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज आम आदमी त्रस्त है और पूंजीपति मस्त है। सभी ने एक स्वर में कहा कि आम आदमी पर लगातार शोषण बढ़ रहा है, इसलिए अब जागरूक होकर सभी को अपने हकों के लिए लड़ना पड़ेगा।
जिला सम्मेलन का स्वागत भाषण कॉमरेड मोहन भादू ने दिया। इसके पश्चात किसान नेता लालचंद भादू ने किसान आंदोलनों के संघर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और आंदोलन से हासिल किए अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। जिला सचिव जेठाराम लाखूसर ने पिछले सम्मेलन से लेकर आज तक की किसान सभा की गतिविधि रिपोर्ट सम्मेलन में प्रतिनिधियों के सामने रखी। जिस पर लगातार बहस जारी है। बुधवार सुबह 10 बजे सम्मेलन का सत्र पुन: शुरू होगा, जिसमें संगठन की रिपोर्ट पर बहस का जवाब दिया जाएगा। इसके बाद किसानों की समस्याओं के प्रस्ताव रखकर सदन से पारित करवाकर आगामी आंदोलनों की रणनीति बनाई जाएगी तथा नई कार्यकारिणी का चुनाव भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights