Nature Nature

सम्मान का सिलसिला लगातार जारी, XEN पदोन्नति पर विद्युत विभाग कार्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

Nature

सम्मान का सिलसिला लगातार जारी — XEN पदोन्नति पर विद्युत विभाग कार्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़, 04 अगस्त 2025।
सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है। श्रीडूंगरगढ़ 132 केवी जीएसएस कार्यालय में अधिशासी अभियंता (XEN) पद पर पदोन्नत हुए एईएन हरिराम सिद्ध बाना का सोमवार को भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया, जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला तथा विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक मघराज प्रजापत ने श्री बाना को फूलमाला, साफा व शॉल पहनाकर सम्मानित किया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल संचालकों ने XEN बाना को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

XEN हरिराम सिद्ध बाना ने सभी शिक्षाविदों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को विद्युत सुरक्षा और जागरूकता से जोड़ने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत रहेगा। उन्होंने विद्यालयों में विद्युत से संबंधित दिशा-निर्देश देने की बात भी कही।

कार्यक्रम के अंत में विद्युत विभाग के जेईएन बृजमोहन सैनी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights