Nature Nature

कीचड़ समस्या पर पालिका प्रशासन हरकत में आया, मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष

Nature

कीचड़ समस्या पर पालिका प्रशासन हरकत में आया, मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष
समाचार गढ़, 5 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
कस्बे के बिग्गाबास क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 24 में लंबे समय से फैली बारहमासी कीचड़ और गंदगी की समस्या को लेकर नागरिकों का आक्रोश आज रंग लाया। दोपहर मे समाचार गढ़ की खबर प्रकाशित होने के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा स्वयं पहुंचे। उन्होंने मोहल्लेवासियों से वार्ता कर समस्या की गंभीरता को समझा और भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थायी समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसआई हरीश गुर्जर भी मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने तत्काल प्रभाव से गंदे पानी के टैंकर भरवाए और चेम्बर की सफाई करवाने की कार्रवाई शुरू करवाई। इससे पूर्व, वार्डवासियों ने कई बार पालिका प्रशासन को कीचड़ की समस्या से अवगत कराया था, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया था।
पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन तीन-चार स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं गुजरते हैं, जो अक्सर कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। हालांकि आज शाम को की गई त्वरित कार्रवाई ने नागरिकों में कुछ राहत की भावना जरूर पैदा की है, लेकिन सभी की मांग है कि यह सिर्फ अस्थायी नहीं, स्थायी समाधान की ओर बढ़ाया गया कदम हो।

  • Related Posts

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। राजस्थान में इन दिनों मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को कई जिलों में…

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका समाचार गढ़ 18 अप्रैल 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: महिला आरक्षण बिल को बताया ‘शर्मनाक’, बोले— “जादूगर पकड़ा गया”

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग

    संसद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, आज शाम 4 बजे वोटिंग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights