Nature Nature

काली घटाओं ने जमकर बरसाया पानी अगेती फसलों को नुकसान की आशंका निचले इलाकों में भरा पानी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार श्री डूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार पूरे दिन रुक रुक जारी रहा । कभी तेज तो कभी मंद गति से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। बारिश से निचले इलाके पानी से तरबतर हो गए। बुधवार शाम को आई तेज बरसात ने तहसील के सातलेरा को पानी पानी कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह ठप नजर आया। कई दुकानों में पानी घुसने की सूचना भी आ रही है। श्री डूंगरगढ़ सहित बिग्गा, सातलेरा, कितासर, कुंतासर, रिडी, सहित कई गांवों में बुधवार को पूरे दिनभर बारिश का दौर जारी रहा जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात से अब फसलों को नुकसान की आशंका किसानों ने जताई है। किसानों का कहना है कि ज्यादा बरसात से अगेती फसलों को नुकसान की पूरी आशंका हो गई है सबसे ज्यादा मोठ की फसल को नुकसान की आशंका किसानों को सता रही है। क्योंकि अगेती मोठ की फसल अब पूरी फाल पर आ चुकी है।तथा मोठ की फसल पर फूल भी पूरे परवान पर है ऐसे में अगर बारिश का दौर ओर जारी रहा तो फसलों को नुकसान तय है। कई दिनों से फसलों को पूरी धूप नहीं मिलने से फसलों में कीट भी काफी संख्या में पनप रहे हैं तथा फसलें पीली पड़नी शुरू हो गई। सातलेरा गांव के बुजुर्ग किसान सीताराम तावनिया ने बताया कि उम्र के सत्तर सालो में ऐसी बरसात पहले कभी भी नहीं देखी जो पिछले दो महीनों से लगातार हो रही है। तावनिया ने बताया कि इस तरह हो रही बरसात से फसलों को पूरा नुकसान होना तय है।

धूप नहीं निकलने से फसलों में बढ़तवार हो रहा प्रभावित। जड़ गलन की आशंका हुई उत्पन्न । सभी फोटो गौरी शंकर सारस्वत सातलेरा
ज्यादा बरसात से मोठ की अगेती फसल को नुकसान की पूरी आशंका ।
ज्यादा बरसात से फसलें पीली पड़नी हुई शुरू ।
आसमान में उमड़ घुमड़ कर आई काली घटाओं ने सातलेरा गांव को कुछ ही देर में पानी पानी कर डाला ।
  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights